आरपीएससी सैकंड ग्रेड टीचर्स भर्ती परीक्षा:परीक्षा 4 दिनों में 7 पारियों में होगी परीक्षा, मफलर-टोपी पहनकर अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते अभ्यर्थियों को मफलर, टोपी, स्कार्फ पहनने की शिथिलता दी गई है। RPSC की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के लिए 4 दिन तक दो पारियों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। नागौर में 4 दिनों तक चलने वाली परीक्षा 7 पारियों में हो रही है। आज नागौर जिले में प्रथम पारी में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें 28885 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं। प्रथम पारी में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के लिए 1418 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1467 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी में हिंदी की परीक्षा में 6 परीक्षा केंद्रों पर 2264 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया। आपको बता देते हैं कि वरिष्ठ अध्यापक के 347 पदों के लिए 5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट परीक्षा दे रहे हैं। 29 दिसंबर को प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा के लिए 25 परीक्षा केंद्र व दूसरी पारी में 4 परीक्षा केंद्र तथा 30 दिसम्बर को गणित, 31 दिसम्बर को अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *