आरबीआई के बदलावों के बारे में बैंकों के अधिकारियों को मीटिंग में जानकारी दी

भास्कर न्यूज | जालंधर वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही की समीक्षा करने के लिए ब्लॉक स्तरीय बैंकर समिति की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। एमएस मोती द्वारा आज जालंधर पूर्वी और जालंधर पश्चिमी ब्लॉक में बैठकें की गई। बैंकों के जिला प्रतिनिधियों की इस बैठक में एलडीएम ने रिजर्व बैंक द्वारा किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में जानकारी साझा की और लागू करने के लिए भी कहा, जिसमें ट्रांसजेंडर को कर्ज में आने वाली मुश्किलों के बारे में पत्र का भी जिक्र किया। बैठक के दौरान एससी / एसटी कॉर्पोरेशन, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में रूडसेट डायरेक्टर संजीव चौहान ने शिरकत करते हुए संस्था द्वारा युवाओं को रोजगारमुखी काम के लिए प्रशिक्षण देने के बारे में जानकारी दी। मुफ्त चलाए जा रहे कोर्सों के बारे में भी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *