आरयू… शिक्षक नियुक्ति में नागपुरी और जूलॉजी के स्टूडेंट्स की अनदेखी का आरोप

एजुकेशन रिपोर्टर | रांची नागपुरी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर शिक्षक नियुक्ति में अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि सिमडेगा व मांडर कॉलेज में एक भी शिक्षक नहीं हैं। वहीं बिना शिक्षक के ही पढ़ाई करने को स्टूडेंट्स विवश हैं। वहीं दूसरी ओर पीजी नागपुरी विभाग में तीन शिक्षक रहते हुए चौथे शिक्षक डॉ मनोज कच्छप की नियुक्ति चार दिन पहले कर दी गई है। छात्रों ने विवि प्रशासन से पूछा है कि क्या यही न्यू एजुकेशन पॉलिसी है। हाल में ही विवि प्रशासन ने वीमेंस कॉलेज में जूलॉजी विषय के एक मात्र शिक्षक डॉ स्वर्णिम को वहां तबादला कर दिया गया, जहां पहले ही आधा दर्जन शिक्षक हैं। अब वहां छात्राएं खुद पढ़ो- खुद बढ़ो की तर्ज पर पढ़ाई करने को विवश हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *