राजनांदगांव| ग्राम आरला में जय मां सरस्वती मानस परिवार की ओर से ब्लॉक स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव 4 अगस्त को मनाया जाएगा। आयोजक समिति के पंचराम साहू ने बताया कि जय मां सरस्वती मानस परिवार ग्राम आरला 11 बजे से 12 बजे तक, शिव संगम मानस परिवार भोथीपार खुर्द 12 बजे से 1 बजे तक, तारिणी महिला मानस परिवार कांकेतरा 1 बजे से 2 बजे तक, आदर्श मानस परिवार उसरीबोड़ 2 बजे से 3 बजे तक, सत्संग के गंगा मानस परिवार रेवाड़ीह 3 बजे से 4 बजे तक, जय गजानंन मानस परिवार आरी (कोनारी) 4 बजे से 5 बजे तक, महादेव विष्णु कश्यप के भजन 5 बजे से 6 बजे तक, मोर जहुरिया मानस परिवार ढ़ोडिया की मंडली अपनी प्रस्तुति देगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति देव कुमारी साहू होंगी।