आरोग्य पीठ के शिविर में 416 रोगियों ने कराया उपचार

भास्कर न्यूज | कांकेर आचार्य डॉ रामगोपाल दीक्षित जी के सान्निध्य में आरोग्य पीठ परिवार द्वारा संचालित अर्धनारीश्वर चिकित्सा वेलनेस न्यूरोथेरेपी सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत 19 तथा 20 फरवरी को कांकेर में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क उपचार एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया। दूसरे दिन लगभग 240 रोगियों ने उपचार कराया। दोनों दिनों में कुल मिलाकर 416 रोगियों ने अर्धनारीश्वर चिकित्सा वेलनेस न्यूरोथेरेपी से लाभ प्राप्त किया। प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी उत्साह बना रहा और दूसरे दिन भी पहले दिन के समान ही संख्या में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस शिविर का आयोजन समाजसेवक अरुण साहू एवं ईश्वर सिन्हा के सहयोग से किया गया। दोनों दिनों में समाज के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और इस जनसेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, भाजपा नेता राजीव लोचन सिंह, अर्धनारीश्वर चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे डा प्रमोद साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने आरोग्य पीठ के इस सेवा कार्य की प्रशंसा की। आचार्य डा रामगोपाल दीक्षित ने अपने संदेश में कहा कि आरोग्य पीठ का उद्देश्य समाज को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे ऐसे शिविर समाज के लिए एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। कांकेर में सम्पन्न यह दो दिवसीय शिविर स्वास्थ्य सेवा, प्रशिक्षण और जनजागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जिससे सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ और अनेक विद्यार्थियों ने इस चिकित्सा पद्धति का ज्ञान प्राप्त कर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *