आरोपी को गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस, परिजनों ने उसे भगाया, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिविल लाइन थाना में दर्ज एक केस में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और आरोपी को भगाने के आरोप में थाना बी- डिवीजन पुलिस ने परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एएसआई सतनाम सिंह की शिकायत पर हुई है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को आरोपी राजपिंदर सिंह निवासी तूत साहिब बाजार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसके घर पर रेड करने पहुंची थी। पुलिस टीम में एएसआई सतनाम सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। रेड के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला, लेकिन उसके पिता अमरजीत सिंह, भाई सुखविंदर सिंह और मां मौजूद थे। पुलिस ने परिवार को आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी दी और उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पिता अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम से बहस करते हुए कहा कि वे उसके बेटे को हाथ नहीं लगा सकते। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तब परिवार के सदस्यों ने आरोपी को भगाने में मदद की । पुलिस ने इसे आरोपी को बचाने का प्रयास मानते हुए अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और आरोपी की मां पर कानूनी कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *