मैं उसे अकेले नहीं मार सकता था, बहुत दम थी उसमें, गला दबा रहा था, तो हाथ-पैर मार रही थी…इसलिए मोनू को कमरे में बुलाया, बताया कि यह बोल रही है कि घर जाकर सारी बात पति और पुलिस को बता देगी, इसे मारना ही पड़ेगा…इसके बाद मोनू ने पैर पकड़े, और मैंने उसके गले में ताकत से दोनों पैर रख दिए, जिससे उसके गले की हड्डी टूट गई और वो मर गई। इसके बाद हम दोनों ने उसके शव को बोरी में भरकर नहर लेकर आए और वहां फेंक दिया। बैग,चप्पल चूल्हें में जला दी, जिससे कि पुलिस को सुबूत ना मिले…हत्या की ये वारदात कबूल की है, हरि उर्फ महेश मुकेश परस्ते ने, जिसने दोस्त मोनू उर्फ महेश के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पनागर थाना पुलिस ने एक माह तक क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरें खंगाले और पुलिस को पता चला कि लाल जैकेट और व्हाइट जूते वाला शख्स ही संदिग्ध है, जो हत्या में शामिल हो सकता है। शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ लिया है, हालांकि एक हत्यारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जिसने पुलिस के डर से जहर पी लिया था। मोनू ने बुलाया है- चल रही हो
30 वर्षीय महिला 10 जनवरी को किराना समान खरीदने के लिए पनागर बाजार पहुंची। जहां उसकी मुलाकात अचानक ही हरि उर्फ महेश से हुई। दोनों में बात हुई। इसके बाद उसने कहा कि मोनू ने आपको बुलाया है, याद कर रहा है। महिला ने पूछा कि कहां आना होगा, तब हरि ने कहा कि मुड़िया नहर के पास पंप हाउस है। वहीं पर आने को कहा है। बोल रहा था कि पार्टी है। महिला हरि की बातों में आ गई। इसके बाद दोनों आटो में बैठे। किराया हरि ने दिया, कुछ ही देर बाद पंप हाउस पहुंच गए, यहां पर महिला ने शराब पी। हरि ने फोन कर मोनू को बताया कि वह आ गई है। करीब 20 मिनट बाद मोनू पंप हाउस पहुंचा, जहां तीनों ने साथ में चिकन पार्टी की। इसके बाद मोनू महिला को कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। मोनू के बाद हरि ने भी महिला से जबरदस्ती की। वह चीखी तो उसने मुंह पकड़ लिया। महिला ने धमकी दी कि अब वह घर जाकर सबको बता देगी कि तुम दोनों ने मेरे साथ जबरन गलत किया है। इतना सुनते ही हरि गुस्से में आ गया और मारपीट करते हुए जमीन में पटकते हुए गला दबाने लगा। तड़पते हुए महिला हाथ-पैर मार रही थी। हरि गुस्से से बाहर निकला और मोनू से कहा कि वह बोल रही है कि सब कुछ पुलिस और पति को बता देगी। दोनों कमरे के अंदर आए, जहां मोनू ने महिला के दोनों हाथ पकड़े, और हरि ने हत्या करने के इरादे से अपने दोनों पैर उसके गले में रखा दिया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद दोनों ने लाश के पास ही बैठकर शराब पी। रात हो गई तो करीब 2 बजे दोनों ने शव को बोरी में बांधकर नहर के पास पहुंचकर फेंक दिया। लाल जैकेट-सफेद जूते से मिला सुराग
10 जनवरी की शाम को घर से गायब हुई महिला को परिजनों ने तलाश किया। वह नहीं मिली तो अगले दिन 11 जनवरी की सुबह पनागर थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 12 जनवरी की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला का शव नहर में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दिन पहले घर से लापता हुई महिला के रूप में शिनाख्त की। अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस ने तलाश शुरू की। पनागर थाना पुलिस ने बाजार में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरें खंगाल डाले। शराब शाॅप, चिकन सेंटर में महिला के साथ एक शख्स जो कि रेड जैकेट और व्हाइट शूज पहना हुआ था, वह नजर आ रहा था। एक आटो में भी दोनों बैठे हुए नजर आए। पुलिस ने नंबर के आधार पर चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों को पनागर से बैठाया था, किराया भी रेड जैकेट वाले व्यक्ति ने दिया था। इसके बाद नयागांव के पास छोड़ दिया। पुलिस के सामने अब चुनौती थी कि लाल जैकेट, और व्हाइट शूज वाले आदमी को तलाश करना। इधर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की, जिसमें हरि नाम का शख्स भी था, जिसने साफ मना कर दिया कि मैं महिला को नहीं जानता हूं। इधर पुलिस को एक फुटेज ऐसा मिला कि जिसमें यह समझ आ रहा था कि लाल जैकेट वाला व्यक्ति घटनास्थल के पास ही स्थित पंप हाउस में रहता है। पनागर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना देर किए उसे हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का सारा राज खोल दिया। हरि को पकड़ने के बाद पुलिस ने जब मोनू के घर पर धावा बोला तो उसने पहले ही डर के कारण कीटनाशक दवा पी ली, जिसे कि पुलिस ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया है। जल्द ही पुलिस दूसरे आरोपी को भी विधिवत गिरफ्तारी करेगी। एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह मर्डर पूरी तरह से ब्लाइंड था। मृतका का ऐसा प्रोफाइल भी नहीं था, जिससे उसके साथी या दोस्तों तक पहुंचा जाए। पुलिस ने कई कैमरे के फुटेज देखे, तब जाकर लाल जैकेट वाला संदिग्ध नजर आया। बाद में वही हत्यारा निकला। एएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पनागर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार एक माह तक आरोपियों की तलाश में लगी रही, और अब जाकर सफलता मिली है। ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर में शराब-चिकन पार्टी के बाद महिला से गैंगरेप, मर्डर जबलपुर में 30 वर्षीय महिला के साथ पहले दो परिचितों ने शराब और चिकन पार्टी की। फिर उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने इसका विरोध कर परिजनों को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसका बैग जला दिया।पूरी खबर पढ़ें


