आर्ट ऑफ लिविंग लुधियाना चैप्टर ने की मीटिंग

लुधियाना| आर्ट ऑफ लिविंग लुधियाना चैप्टर की ओर से 19 फरवरी को एक रिजॉर्ट में होने जा रहे समारोह को लेकर एक मीटिंग मुनीश चोपड़ा, राजन मित्तल, अशोक शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान समारोह की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। मुनीश चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे आर्ट ऑफ लिविंग लुधियाना चैप्टर द्वारा ज्ञान के मोती समारोह करवाया जा रहा है। समारोह में गुरदेव श्री श्री रविशंकर प्रवचन कर भक्तों को निहाल करेंगे। मीटिंग में सिद्धार्थ गुप्ता, अंशुमन, हरमन, मनन, सुमित, पुलकित, लावण्या, संध्या, अमन आदि द्वारा समारोह को लेकर सुझाव दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *