ईरानी मिसाइल अटैक में मारे गए राजस्थान के युवक का शव 5 दिन बाद भी नहीं मिला है। ओमान के खासब पोर्ट पर खड़े क्रूड ऑयल के शिप पर ये हमला हुआ था। नागौर जिले का रहने वाला दलीप (24) इसी शिप पर क्रू मैन था। परिजनों का कहना है कि सरकार हमें सही स्थिति बताए, वह जिंदा है तो बताए और नहीं है तो बता दे। वहीं, दलीप के दोस्तों ने बताया कि – हम उसे मिल्खा कहते थे। उसका सपना था कि वह आर्मी में जाए, लेकिन उसका सपना पूरा नहीं हो पाया। फिर उसने मर्चेंट नेवी जॉइन कर ली। आर्मी भर्ती की दौड़ में कई बार टॉपर रहा दलीप के बचपन के दोस्त विकास ने बताया- वह 7वीं क्लास से बीए फाइनल तक मेरे साथ में ही पढ़ा था। उसने आर्मी जॉइन करने के लिए 5 से 7 बार आर्मी की दौड़ पूरी की, लेकिन सिलेक्ट नहीं हो सका। दलीप के दोस्त बलराम सैन ने बताया- वह सेना की भर्ती में एक्सीलेंट मारता था। उसकी दौड़ के कारण ही उसे मिल्खा कहते थे। उसके जैसा कोई न हुआ और न होगा। 5 दिन से शव ढूंढ रहे दलीप के चचेरे भाई देवेंद्र ने बताया- 1 मार्च को स्काईलाइट शिप मेंटेनेंस के लिए पोर्ट पर खड़ा था। इसमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक थे। सुबह 7:15 बजे को शिप के केबिन में मिसाइल का हमला हुआ। इसमें दलीप के साथ बिहार के आशीष भी थे। उनका शव तो मिल चुका है, लेकिन दलीप के शव का कुछ अता पता नहीं है। कंपनी और ओमान सरकार 5 दिन से उनके शव को ढूंढ रही है। अकेला कमाने वाला था दलीप नागौर के खींवताना के रहने वाले दलीप के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता कान सिंह बीमार रहते हैं। छोटा भाई मनोज सिंह अभी पढ़ाई कर रहा है। उसके घरवालों का आरोप है कि घटना के बाद भी न तो प्रशासन और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने आया है। दलीप की बॉडी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए सरकार से मांग की है। बेनीवाल बोले- ओमान दूतावास से किया संपर्क सांसद हनुमान बेनीवाल ने मामले को लेकर कहा- यह तो सिस्टम की विफलता है, मैंने ओमान दूतावास से संपर्क कर इस मामले में ध्यान देने को कहा है। भारत सरकार से मांग की है कि डीडवाना, लाडनूं और शेखावाटी के जो भी युवा खाड़ी देशों में वर्क वीजा पर फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षित वापसी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। …. ईरानी हमले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए … 1. राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत:क्रूड ऑयल टैंकर पर गिरी थी मिसाइल, 3 दिन से शव ढूंढ रही एजेंसी अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। नागौर जिले का रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध में फंसे जोधपुर के 120-लोग लौटे:दुबई में कथा सुनने गए थे; बोले- ब्लास्ट के बाद होटलवालों ने किराया बढ़ाया अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण दुबई में फंसे जोधपुर के 120 लोग लौट आए हैं। ये सभी लोग कथावाचक सूरसागर बड़ा रामद्वारा के संत अमृतराम महाराज के साथ गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)


