आर्यन गर्ग पीएम संवाद में होंगे शामिल

गढ़वा | झारखंड राज्य के युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए यूथ आइकॉन गढ़वा के आर्यन गर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगे। आर्यन गर्ग शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य करते हैं। इस दौरान वे झारखंड के युवाओं से जुड़े मुद्दे, शिक्षा में नवाचार, पर्यावरणीय चुनौतियां व स्थानीय नेतृत्व को सशक्त करने से संबंधित अपने विचार साझा करेंगे। संवाद कार्यक्रम नौ जनवरी से 12 जनवरी के दौरान भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश भर से चयनित युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, नवाचारकर्ता एवं नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *