मेडिकल कॉलेज हेलीपैड और जिले का कोई विकास कार्य नहीं रुकेगा-अहिरवार
आर्यावर्त समाचार पत्र से साक्षात्कार में हर मुद्दे पर की विस्तृत चर्चा
अजीत मिश्रा आर्यावर्त समाचार
अनूपपुर। आर्यावर्त समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख अजीत मिश्रा के प्रश्नों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने अनूपपुर जिले में व्याप्त हर समस्या के निदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने मध्यप्रदेश में अनूपपुर को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के प्रश्न पर कहा कि सीएम के नेतृत्व में विकास का नया आयाम कायम हो रहा है कल ही जिला अस्पताल स्कूल और सब स्टेशन का लोकार्पण किया नर्मदा लोक जल्द ही बनेगा कुछ प्रशासनिक अनुमति की वजह से यह काम रुका हुआ है मेडिकल कॉलेज भी बनेगा और हेलीपैड भी बनेगा जिले में विकास हो रहा है आगे भी होता रहेगा। कर्मचारियों की कमी की समस्या पर मंत्री जी ने कहा कि काम तो चल रहा है और रही बात अधिकारी की और डॉक्टरों की कमी की तो उसकी भी पूर्ति हो जाएगी कभी-कभी अधिकारियों कर्मचारियों के रिटायर और स्थानांतरण होने की वजह से प्रभार में काम दिया जाता है ऐसा सभी स्थानों पर होता है अनूपपुर में भी प्रभार में काम चलाया जा रहा है और हम लोगों ने भी दिया है आज मैं अधिकारी कर्मचारी से समीक्षा करूंगा और अधिकारियों कर्मचारियों की कमी की जगह पूर्ति की जाएगी। जिले में प्रत्येक माह दौरे सवाल पर बताया कि यह सच नहीं है कि मेरा कम आना हुआ है मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रवास प्रभारी मंत्रियों के रूप में मेरा ही हुआ है अनूपपुर जिले में क्योंकि मैं मध्य प्रदेश का मंत्री हूं मेरी अपनी भी विधानसभा है मुख्यमंत्री जी ने मुझे मंत्री बनाया है मेरे विभाग के भी काम होते हैं प्रदेश में जगह जगह जाना होता है इस वजह से कभी-कभी मेरा मन होते हुए भी मैं अनूपपुर नहीं पहुंच पाता इससे पहले भी दो बार मेरा कार्यक्रम बना था मैंने जिला अध्यक्ष जी को अपना कार्यक्रम भेज भी दिया था लेकिन कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता छोड़ने के मामले में मुझे जाना पड़ा जिसकी वजह से मैं अनूपपुर नहीं आ पाया मैं सोचता हूं कि हर महीना डेढ़ महीने में अनूपपुर जरूर आऊं लेकिन कुछ प्रशासनिक मजबूरियां होती हैं अनूपपुर मेरे प्रथम प्राथमिकता में है। जंगल की आग से निपटने उन्होंने कहा कि जन जागरूकता की तरफ भी ध्यान देना चाहिए होता यह है कि जंगलों में आग आम आदमियों की लापरवाही की वजह से भी लगती है हालांकि वन विभाग जंगल की आग को बुझाने की कोशिश करता है जब हम उस दिन रात को जा रहे थे तो अमरकंटक के जंगल में मैने स्वयं देखा कि जंगल में आग लगी है तो मैं वहां रुका था तब वन विभाग की दो बीट गार्ड वहां पर थे और और कटर मशीन और पट्टा लेकर के आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे तीन तरीके से आग हम बुझाते हैं छोटी-मोटी आग को पट्टे से बुझाते हैं और बाकी लोगों को कटर के द्वारा काट दिया जाता है और मशीनों के द्वारा की ताकि आगे आग न बढ़ सके संसाधन काम है लेकिन वन विभाग इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है और जंगल की आग को बढ़ने से रोकने के हर संभव प्रयास किया जा रहे है आग को बुझा भी दिया गया अधिकारियों ने कहा गया लेकिन धुंआ जो है वह दो-तीन दिन तक रहता है और इस समस्या को और अच्छे से निपटने का प्रयास किया जाएगा। जिले में जंगली हाथियों के आतंक को खत्म करने के लिए कहा कि सरकार पूरे मामले को सजकता से देख रही है बांधवगढ़ में भी हाथियों ने दो लोगों को मार दिया था जिसके पास बहुत मुख्यमंत्री ने मुझे वहां भेजा था उन्हें भी मुआवजा के तौर पर 8 लाख रुपए की राशि दी गई थी अनूपपुर जिले में हाथियों का किसी प्रकार का प्रकोप है इसकी मुझे जानकारी नहीं है और अगर आपने यह बताया है तो इस मामले को संज्ञान में लिया जाएगा और जो भी पीड़ितों की पूरी मदद की जाएगी। जिले के विकास कार्य पेडिंग होने के सवाल पर बताया कि सीएम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सरकार चल रही है और इस बीच हम लोगों ने विकास के काफी काम किए हैं मुख्यमंत्री ने चाहे इन्वेस्टर मीट के माध्यम से लाखों करोड़ों रुपए का एमयू साइन किया हो और चाहे नई कंपनियों को खोलने का काम हुआ है यह सारा काम हुआ है अनूपपुर को लेकर के भी हम लोगों के काफी काम किए हैं और मेडिकल भी यहां बनेगा हवाई पट्टी भी बनेगी मुख्यमंत्री जी ने जो जो घोषणा की है वह सभी घोषणाओं पर काम होगा और उस पर हम विशेष तौर पर एक-एक विषय पर ध्यान दे रहे हैं अमरकंटक में भी स्टेडियम बनने की बात हुई थी वह भी करेंगे मुझसे जो भी जो हो सकेगा अनूपपुर जिले को मुख्यधारा में लाने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। धान गायब होने के मामले पर उन्होंने बताया कि इस तरह की जानकारी उनके संज्ञान में नही है।


