बांसवाड़ा/ बड़ोदिया| वीरोदय तीर्थ पर शुक्रवार शाम को आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ कॉमर्शियल कॉलोनी से विहार कर वीरोदय तीर्थ में प्रवेश किया। लोकेश शाह व सुशील जैन ने बताया कि दो दिवसीय काष्ठ रथ अर्पण समारोह में सान्निध्य और आशीर्वाद देने के लिए आर्यिका संघ का मंगल प्रवेश हुआ है। इस अवसर पर आदित्यमति माताजी ने कहा कि हर नगर हर गांव में एक जिनालय होता है, लेकिन नगर व गांव के जिनालयों को छोड़कर एक बड़ा तीर्थ क्षेत्र का निर्माण कर लोगों को उस तरफ जोड़ने का काम मुनि पुंगव सुधा सागरजी ने किया है। वीरोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया, उपाध्यक्ष राजेश गांधी के सानिध्य में तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सदस्यों ने आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ को वीरोदय तीर्थ क्षेत्र पर शीतकालीन वाचना के लिए श्रीफल भेंट किया। इस दौरान तीर्थ क्षेत्र कमेटी के हुकमीचंद शाह, संजय गांधी, सुशील घोड़ा, नितेश गांधी, संकेत जैन, लोकेश शाह, सुरेश गांधी, सुधीर शाह, तरुण शाह, वैभव शाह सहित जैन समाजजन उपस्थित थे। एवीएस परिवार की ओर से काष्ठ रथ का लोकार्पण व तीर्थ को 15 दिसंबर को अर्पण किया जाएगा। एवीएस के प्रवक्ता संकेत जैन ने बताया कि आचार्य विद्या सागरजी और विद्या पूर्णा ग्रुप की ओर से काष्ठ रथ बनाकर वीरोदय तीर्थ को अर्पण करने के लिए दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कुंडलपुर बड़े बाबा का विधान व रविवार सुबह श्रीजी का जलाभिषेक, शांतिधारा, पूजन अर्चना के बाद काष्ठ रथ का लोकार्पण किया जाएगा। इस लोकार्पण समारोह में मुनि अजित सागरजी, मुनि निराग सागरजी, एलक विवेकानंद सागरजी, आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ का सान्निध्य मिलेगा।


