आर्य गर्ल्स स्कूल में शुभी के सिर सजा मिस आर्य का ताज

अमृतसर | लोहगढ़ गेट स्थित आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस टू के स्टूडेंट्स की ओर से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू की ओर से 12वीं के सभी स्टूडेंट्स को विदाई दी। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने सोलो डांस, फोक डांस, पंजाबी सभ्याचार से संबंधित कार्यक्रम और नाटक का मंचन किया। वही शुभ को मिस आर्य मनिंदर को मिस पंजाबन, पलक को मिस इनटेलिजेंट, तरनदीप को मिस ग्रेस, गायत्री को मिस टैलेंट, खुशी को मिस गार्जियंस और भूमि को मिस फेयरवेल चुना गया। जबकि तरनदीप और अदिति को हेड गर्ल चुना गया। इस मौके पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर का किताब में शुभी को दिया गया। इस मौके पर शोभा जोशी, पूनम भाटिया, रूपाली, सुदर्शन उमट, मनी शर्मा, रोहिणी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *