आर्यवीर दल की ओर से क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस पर आज जालोरी गेट चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहीं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य ने संबोधित किया। कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी आर्य समाज की तपोंभूमि से निकले। उन्होंने कहा कि शहीद राम प्रसाद और अशफाक उल्लाह खान सांप्रदायिक सौहार्द की अपने आप में अनूठी मिसाल है। ऐसे क्रांतिकारी के बलिदान से ही भारत देश अनेकता में एकता के लिए पहचान जाना जाता है। पूर्व शहर विधायक मनीष पंवार ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला युवा क्रांति के अग्रज और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक रहे। कार्यक्रम में आर्यवीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य, जोधपुर के अध्यक्ष हरि सिंह आर्य, डॉ लक्ष्मण सिंह, मदन गोपाल, चांदमल, जितेंद्र सिंह, उमेद सिंह, शिव प्रकाश सोनी, गजे सिंह भाटी, वीरेंद्र मेहता, विक्रम सिंह, गणपत सिंह, विनोद आचार्य, रोशन लाल, भंवरलाल हटवाल सहित आर्य समाज, आर्य वीर दल जोधपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


