अलवर| स्वामी दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में महर्षि दयानंद का बोधोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पंडित शिवकुमार कौशिक व पंडित ईश्वरी देवी आर्य के सानिध्य में वैदिक संध्या, स्वस्तिवाचन और यजुर्वेद पारायण यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान प्रदीप कुमार आर्य व सुमन आर्य सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। समारोह में अशोक कुमार आर्य, बृजेंद्र देव आर्य, ज्ञान प्रकाश मित्तल, रामविलास अग्रवाल, डॉ. महेश जैन, डॉ. हरि सिंह यादव और प्रफुल्ल गुर्जर आदि मौजूद रहे।


