आर्य समाज मंदिर में यज्ञ आज, भजन संकीर्तन में झूमेंगे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज । जालंधर शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को विशेष साप्ताहिक यज्ञ, भजन और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह धार्मिक समागम प्रातः 8:00 बजे शुरू होकर 10:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में वेद कुमार भाटिया एवं जगदीश भाटिया (जगदीश भाटिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में) अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही बबलू यादव व पूजा यादव और मंटू यादव व प्रतिमा यादव अपनी वैवाहिक वर्षगांठ की खुशी में आयोजित विशेष यज्ञ में आहुति डालेंगे। कार्यक्रम में आचार्य यादवेन्द्र उधमपुर से आकर यज्ञ ब्रह्मा के रूप में वैदिक रीति-रिवाज संपन्न करवाएंगे। भजन गायन में भारती शर्मा, तानिया शर्मा और रवि पौड़वाल प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। आर्य समाज मंदिर के प्रधान रणजीत आर्य, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र उपाध्याय और महामंत्री हर्ष लखनपाल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *