आर के व्ही व्ही में माँ शारदा जयंती के आयोजन
बिजुरी। राम कृष्ण मिशन की स्थापना में महती भूमिका निभाने वाली श्री श्री माँ शारदा की 172वी जयंती विद्यायल में मनाई गई। इस अवसर पर देश विदेश के रामकृष्ण मिशन से सँस्थानो, आश्रमो एवम विधायलो में भी माँ की जयंती मनाई गई। एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र के बिजुरी स्थित आर के व्ही व्ही में प्रतिवर्षानुसार हवन के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। प्रातःकाल सूर्योदय के पूर्व ही ही प्रारम्भ हुए इस समारोह की अगली कड़ी में भोग,आरती,एवम पुष्पांजलि हुई।ततपश्चात प्रसाद एवम भोग वितरण का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।जिसमें सभी विद्यार्थियों एवम उनके अभिभावकों ने पारंपरिक रूप से दरी पे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए एस ई सी एल हसदेव के उच्चाधिकारी एवम श्रमिक संघो से जुड़े पदाधिकारी भी सपरिवार पँहुचे।रामकृष्ण विवेकानंद पीठ के निदेशक सुरेश चंद्राकर प्रातःकाल से ही इस आयोजन में शामिल रहे।शाम के समय संध्याकालीन पूजा एवम आरती का आयोजन हुआ ।इस अवसर पर भी प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में विद्यापीठ के प्राचार्य देवाशीष रथ सहित विधापीठ परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


