आलिया-रणबीर के दूसरे बच्चे का नाम भी डिसाइडिड:एक्ट्रेस ने कहा- बेटी के जन्म से पहले ही लड़के और लड़की का नाम सोच लिया था

आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने राहा कपूर के जन्म से पहले ही लड़के और लड़की दोनों का नाम सोच लिया था। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया-रणबीर को बेटी के लिए राहा नाम का सुझाव दिया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस नाम का एक मतलब भी बताया है- राहा नाम का मतलब है, खुशी और शांति का प्रतीक। आलिया ने राहा नाम का मतलब बताया आलिया भट्ट ने हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर राहा नाम चुनने के पीछे की कहानी शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पहले एक लड़के का नाम चुन लिया है। राहा नाम से पहले सारे नाम लड़कों के मिल रहे थे- आलिया आलिया भट्ट ने आगे बताया कि जब उन्हें लड़के का नाम मिल गया था, तो उन्होंने लड़की के लिए भी नाम ढूंढना शुरू कर दिया था। रणबीर की मां नीतू कपूर ने राहा नाम सजेस्ट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नाम ढूंढते हैं जो लड़के और लड़की दोनों के लिए ठीक हो। राहा नाम ठीक है, बेटा या बेटी दोनों में से कोई भी हुआ तो यह नाम दोनों पर अच्छा लगेगा। उन्होंने कई नाम सजेस्ट किए थे। लेकिन आलिया और रणबीर को राहा नाम सबसे ज्यादा पसंद आया था। उन्होंने पहले ही लड़के और लड़की दोनों के नाम तय कर लिया था। आलिया ने कहा- हमें सबसे ज्यादा लड़कों के नाम पसंद आ रहे थे। एक नाम हमें बहुत पसंद आया था। लेकिन मैं अभी उस नाम को रिवील नहीं करूंगी। आलिया ने इंस्टाग्राम से राहा की तस्वीरें हटाईं बता दें, इससे पहले 1 मार्च को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी राहा की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया, जिनमें उनका चेहरा दिखाई दे रहा था। हालांकि, आलिया ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शायद उन्होंने सैफ अली खान पर हुए हमले को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया हो। लाइमलाइट में रहती हैं राहा आलिया भट्ट की बेटी राहा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। जब भी राहा की कोई तस्वीर सामने आती है, वह इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। फैंस भी क्यूट सी नीली आंखों वाली राहा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *