आलीराजपुर में निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव:रात में घर से लापता था; फ्रूट का लगाता था ठेला

आलीराजपुर जिला मुख्यालय के खंडवा-बड़ौदा राज्य मार्ग पर स्थित पावर हाउस के पास कासिम भाई बोहरा के निर्माणाधीन मकान में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है। यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे सामने आई। मकान का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने जब शटर ऊंचा किया, तब उन्होंने युवक का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल मकान मालिक को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अश्विनी कुमार और थाना प्रभारी सोनू शितोले पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कल रात से लापता था मृतक की पहचान सुनील पिता सत्यनारायण वर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी चचेरी बहन शोभना ने बताया कि सुनील सोमवार रात से ही घर से लापता था और परिजन उसे ढूंढने के लिए रात भर भटक रहे थे। सुनील के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष की है और कक्षा सातवीं में पढ़ती है। सुनील फल-फ्रूट की लारी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक किसी तरह का कोई नशा नहीं करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *