आलीराजपुर में पारिवारिक विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक:चंद्रशेखर आजाद नगर में पुलिस ने दो घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा

चंद्रशेखर आजाद नगर के कालिया वाव स्थित बीएसएनएल टावर पर सोमवार को एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते चढ़ गया। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद वह उतरा। युवक की पहचान लंकेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। थाना प्रभारी शिवराम तरोले और तहसीलदार जितेंद्र तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश देना शुरू किया। प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और घटना स्थल पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से टावर पर चढ़े लंकेश को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। थाना प्रभारी शिवराम तरोले और टीआई जितेंद्र सिंह तोमर ने इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया। माइक से कराई परिजनों की बात पुलिस ने लंकेश के परिवार के सदस्यों के सहयोग से माइक के माध्यम से लगातार उससे बात की। उसे आश्वासन दिया गया कि उसके पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाएगा और भविष्य में ऐसी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। लगातार संवाद और भरोसा दिलाने के बाद लंकेश पुलिस की बात मानने को तैयार हो गया। उसने धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरना स्वीकार किया। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने संयम बनाए रखा, जिससे यह घटना बिना किसी अप्रिय स्थिति के शांतिपूर्वक समाप्त हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *