आलीराजपुर में राजवाड़ा गेट के पास गुमटी में लगी आग:आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, 50 हजार का नुकसान

अलीराजपुर के राजवाड़ा गेट के समीप रखी एक गुमटी में अज्ञात कारणों से आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। आसपास के रहवासियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू गुमटी के व्यापारी इब्राहीम गुलाम अली बोहरा ने बताया कि गुमटी में करीब 50 हजार रुपए से अधिक का सामान रखा हुआ था, जो जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। रहवासियों की सतर्कता और सूझबूझ से आग को और फैलने से रोका गया। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *