आलीराजपुर में विजय दिवस पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति:सबसे पहले बजाया राष्ट्रगान, एसपी ने बताया विजय दिवस का महत्व

आलीराजपुर में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व व विजय दिवस पर स्थानीय फतेह क्लब मैदान पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी गई। इसमें मनमोहक राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इस कड़ी में एसपी राजेश व्यास द्वारा 16 दिसंबर विजय दिवस पर पुलिस बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारम्भ हुआ, जिसमें कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर, एसपी राजेश व्यास, जनप्रतिनिधि व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसपी ने विजय दिवस का महत्व बताया। उसके बाद पुलिस बैंड द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रगान की प्रस्तुती पेश की गई। बाद में देशभक्ति से जुड़े आठ गीतों पर पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *