आलू और प्याज के दाम में गिरावट:लहसुन 22 से 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिका, जनवरी से नया आएगा

मंडी में गुरुवार को राशन आलू में 50 से 1 रुपए की मंदी बताई गई। वहीं, प्याज में 2 से 3 रुपए की गिरावट बताई गई। जनवरी में नए लहसुन का श्रीगणेश होगा। लहसुन 22 से 23 हजार रुपए/क्विंटल बिका। वहीं, एक लॉट सुपर बोल्ड 25 हजार 500 रुपए के भाव में बिका। राशन आलू 12 से 16, चिप्स 22 से 25, गुल्ला 10 से 13 और आगरा 12 से 15 रुपए प्रति किलो के भाव रहे। प्याज सुपर 22 से 24, एवरेज 17 से 20, गोल्टा 12 से 15 रुपए के भाव रहे। लहसुन सुपर 22000 से 24000, एवरेज 20000, मीडियम 17000 से 18000, बारीक 15000 से 16000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। आज मंडी में सुचारू रूप से हुई नीलामी बुधवार को लहसुन के भाव सही नहीं मिलने और चाइना लहसुन का विरोध करते हुए नाराज किसानों ने चोइथराम मंडी बंद कर दी थी। वहीं, गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से लहसुन मंडी में नीलामी हुई। किसानों ने निजी मंडी वापस से शुरू करने की मांग की थी। गुरुवार को किसानों ने कहा कि लहसुन का सही भाव नहीं मिलने पर आगे भी विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन करके ही हमारी बात हम सरकार तक पहुंचा सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *