धमतरी| आलेखुंटा के आंगनबाड़ी केंद्र में 12 फरवरी को वजन त्योहार मनाया गया। लगभग 75 बच्चों का वजन, ऊंचाई मापी गई। गांव की गर्भवती, शिशुवती महिलाओं और 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों का वजन मापा गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेवती वत्सल, सहायिका सावित्री चतुर्वेदी, लक्ष्मी नागवंशी, सुशीला साहू आदि मौजूद रहे।


