भांसी| पीएमश्री बालक आवासीय पोटाकेबिन में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान अतिथियों के स्वागत के बाद उन्होंने संस्था में आयोजित टीएलएम मेला व व्यवसायिक शिक्षा स्टॉल देखा। टीएलएम मेले में बच्चों के विभिन्न प्रकार की टीएम के बारे में बताया गया। वहीं व्यवसायिक शिक्षा स्टॉल में बस्तर पंडुम की तर्ज पर बच्चों ने आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया, जिनमें चापड़ा चटनी, जाटा पेज, महुआ भाजा सहित अन्य व्यंजन भी रहे। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, एसडीओपी किरंदुल, टीआई भांसी सहित अन्य मौजूद थे। आखिर में संस्था प्रमुख रमेश साहू ने आभार प्रदर्शन किया।


