कवर्धा| शहर के लालपुर रोड स्थित आशा नगर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर इन दिनों खतरे का कारण बना हुआ है। ट्रांसफार्मर से जुड़े बिजली के तार नीचे झुककर लगभग जमीन को छू रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। कई दिनों से तार नीचे लटक रहे हैं।


