प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की घोषणा की गई है। जिसमें बेमेतरा के डॉ. आशीष ठाकुर को बेमेतरा जिले का संयोजक नियुक्त किया गया है। वे पिछले 16 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही संघ परिवार से जुड़े रहे। टीम बनाकर और कार्य क्षेत्र विस्तार कर पार्टी हित में कार्य किया जाएगा। इसकी नियुक्ति से भाजपाइयों में हर्ष जताया है।


