आसनहेरिया में 19 को भक्ति जागरण कार्यक्रम

जामताड़ा | आसनहेरिया गांव में 19 फरवरी को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गांव में व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी महेश पासवान और पंचायत समिति सदस्य अलता देवी ने बताया कि यह आयोजन विश्व कल्याण और जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार हर साल इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों में भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाता है। बजरंगबली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के युवाओं और महिलाओं की टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजन समिति ने अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति माहौल का लाभ उठाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *