आसमाजिक तत्वों ने तोड़ दी गार्डन की जाली

धमतरी| शाम ढलते ही शहर के गार्डनों में अराजक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, जो देर-रात तक गार्डनों में उत्पात मचाते हैं। रामसागर गार्डन इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है, जहां अराजक तत्वों ने गार्डन के पेवर ब्लॉक उखाड़ दिए हैं। यहां लगी जॉली को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कुछ जालियों को चोरी भी कर लिया है। गार्डनों की देखभाल को लेकर निगम प्रशासन उदासीन है। जरूरत है कि गार्डन के गेट को दुरुस्त किया जाए। सुरक्षा के लिए चौकीदार की तैनाती की जाए। – राजेश पटेल, कोष्टापारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *