आसान आया पेपर तो खुशी छात्राओं के चेहरों में दिखी

अमृतसर | मंगलवार से सीबीएसई और पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की 8वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं की होम साइंस, जबकि सीबीएसई की 10वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। अमृतसर में आठवीं की अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्टूडेंट्स ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा और अधिकांश प्रश्न सिलेबस के भीतर से पूछे गए थे। गणित के पेपर में भी स्टूडेंट्स ने राहत की सांस ली और कहा कि तैयारी के अनुसार प्रश्न आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *