बिलासपुर| बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत के कक्षा पांचवीं के छात्र आहान कुमार ने यूनिफाइड इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड 2025–26 में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त की है। प्रतियोगिता में देशभर के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। आहान ने सामान्य ज्ञान विषय में यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल की। अब आहान को मार्च में हैदराबाद में होने वाले जनरल नॉलेज ओलंपियाड के लिए आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।


