इंग्लैंड-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सवा करोड़ रुपए का सट्टा पकड़ा:3 गिरफ्तार; कैश, लैपटॉप और 12 मोबाइल जब्त, टोंक में DST की कार्रवाई

इंग्लैंड-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सवा करोड़ रुपए से ज्यादा का ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए टोंक डीएसटी ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिले के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में DST की। तीनों आरोपियों के पास से लैपटॉप, 12 मोबाइल समेत 7 हजार रुपए से ज्यादा की राशि समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि इन दिनों टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच खेले जा रहे है। मंगलवार रात को पाकिस्तान- इंग्लैंड का क्रिकेट मैच था। इसमें जिला स्पेशल टीम द्वारा पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बटवालान मौहल्ला में स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई कर इंग्लैंड-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा हैं। टीम ने तीन आरोपी इमरान (42) पुत्र मो. आबिद निवासी बटवालों का मौहल्ला थाना पुरानी टोंक, सलमान (30) पुत्र सईद निवासी सेंट थामस स्कूल के पास रजवन थाना कोतवाली एवं हारून (34) पुत्र आरिफ मियां निवासी खिडक़ी दरवाजा देशवाली मौहल्ला थाना को गिरफ्तार किया गया है। मौके से छापामार कार्रवाई में 12 मोबाइल, एक लैपटॉप मय की-बोर्ड, 02 कैलकुलेटर, 7 हजार 740 रुपए, लैपटॉप जब्त किए है। टीम ने एक करोड़ 27 लाख 34 हजार 850 ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब बरामद किया गया। तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पुरानी टोंक में मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *