इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही अफवाह व भ्रामक जानकारियों पर न दें ध्यान

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही अफवाह व भ्रामक जानकारियों पर न दें ध्यान
अनूपपुर ।
जिला प्रशासन अनूपपुर एवं पुलिस प्रशासन ने जिलवासियों से अपील की है कि वर्तमान संवेदनशील समय में इंटरनेट मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार की अफवाहें और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा सभी नागरिकों से अपील करते हुए ऐसी किसी भी अप्रमाणित खबर या अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उन्हें किसी भी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भेजें। कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। ऐसी अफवाहों पर ध्यान देना या उन्हें फैलाना, आपके और समाज के लिए हानिकारक हो सकता है और यह कानूनी अपराध भी है। भारत सरकार, राज्य सरकार, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय या विश्वसनीय समाचार प्रतिष्ठानों द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यदि किसी को कोई ऐसी जानकारी मिलती है जो चिंताजनक है तो उसकी सत्यता की पुष्टि आधिकारिक सूत्रों से अवश्य करें। यदि आपको इंटरनेट मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट, मैसेज, फोटो या वीडियो दिखाई देता है जो अफवाह फैला रहा है या भ्रामक है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने को अथवा जिला सायबर सेल को दें। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सायबर अटेक की संभावना है। अतः किसी भी अनजान लिंक साइट पर क्लिक न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना के लिए तत्काल अपने नजदीकी थाने से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *