बंडामुंडा | 5 दिवसीय आयोजित वाको इंडिया इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली के केडी जाधव इनडोर स्टेडियम के इंदिरा गांधी खेल कॉम्प्लेक्स में हुआ। जिसमें ओड़िशा के टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कुल 71 पदक हासिल की है। ओड़िशा किक बॉक्सिंग टीम के खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 22 सिल्वर एवं 25 ब्रोंज पदक हासिल की है। इन खिलाड़ियों में सुंदरगढ़ किक बॉक्सिंग संगठन के दो खिलाड़ियों ने 6 पदक हासिल किए है। टीम के प्रतीक कुमार राय ने (-79) केजी इवेंट में दो सिल्वर एवं एक ब्रोंज और के मुकेश ने (-42) केजी इवेंट में दो सिल्वर एवं एक ब्रोंज पदक हासिल किए है। टीम में संजीव खेस रिंग रेफरी,रबिंद्र कुमार सिंह रिंग रेफरी एवं विचित्र नारायण जेना तातामी रेफरी के लिए भाग लिए थे।


