इंटरनेशनल वुमन डे पर एथलेटिक्स इवेंट

लुधियाना| इंटरनेशनल वुमन-डे पर माई भारत लुधियाना, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया अस्मिता लीग के साथ मिलकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो 8 मार्च को गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा। इस प्रोग्राम का मकसद महिलाओं को स्पोर्ट्स और फिजिकल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा देना है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रेस के साथ-साथ कई अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी करवाई जाएगी। जिसमें लुधियाना की महिलाएं और लड़कियां अलग-अलग आयु वर्ग में हिस्सा ले सकेंगी। जिसमें 13 साल से कम,13-18 साल, 18 साल और उससे ज्यादा आयु वर्ग के महिलाएं हिस्सा ले सकेंगे। पार्टिसिपेंट्स को इवेंट पोस्टर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके एमवाई भारत पोर्टल के जरिए रजिस्टर करना होगा। ज्यादा से ज्यादा पार्टिसिपेशन को बढ़ावा देने के लिए, सभी पार्टिसिपेंट्स को सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे, जबकि कॉम्पिटिशन के विजेताओं को मेडल दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *