भास्कर न्यूज|कोडरमा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप का मैच बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में लातेहार और गढ़वा के बीच खेला गया। मैच में लातेहार ने गढ़वा को 144 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार ने 42.4 ओवर में 264 रन बनाए। जिसमें धनंजय ने 65 रन, प्रियांशु ने 35 रन और सरवन ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए गढ़वा की ओर से रोहित और जसवंत ने 3-3 विकेट, अंकित ने 2 विकेट और रंजन तथा कुमार गौरव ने 1-1 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा की टीम 29 ओवर में 120 रन ही बना सकी। गढ़वा की ओर से जसवंत ने 32 रन और कमलनयन ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए लातेहार की ओर से आकाश ने 3 विकेट इमरान प्रभात ने 2-2 विकेट और अमित, रामकुमार व प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिए। बेहतर खेल के लिए सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत ने मैन ऑफ द मैच आकाश कुमार सिन्हा को दिया। मैच में अंपायर की भूमिका में मनोरंजन कांजीलाल व इफ्तेखार आलम तथा स्कोरर गजेंद्र कुमार थे। मौके पर टीआरडीओ विकास कुमार रानू, कुमार मेहता, केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमलेश कुमार सिंह, मनोज सहाय पिंकू, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कौशिक, गांधारी रजक, महेश भारती, अमित जायसवाल, सोनू खान, पंकज सिंह, राहुल यादव, अजय राणा, सुशांत वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।


