उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने इंटर स्टेट शातिर नकबजनी के आरोपी को अवैध हथियार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी 7 पुलिस थानों का वांछित है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि आरोपी मदन नाथ उर्फ गदेड़ी पुत्र रामू उर्फ रामलाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी सेक्टर-14 के खिलाफ उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, पाली, सिरोही सहित गुजरात के कई जिलों में चोरी नकबजनी और लूट के करीब 25 मामले दर्ज हैं। आरोपी 10 साल से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार इसके ठिकानों का पता लगा रही थी लेकिन वह जगह बदल लेता था। मंडी क्षेत्र में तलवार से लोगों को डरा रहा था
थानाधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को टीम को सूचना मिली थी कि बलीचा कृषि मंडी क्षेत्र में कई जिलों से वांछित आरोपी मदननाथ उर्फ गदेड़ी हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ते हुए तलवार कब्जे में ली। यह गुजरात के विभिन्न थानों में वांछित चल रहा है। इसी तरह उदयपुर के गोवर्धनविलास में और राजसमंद के राजनगर में दो-दो स्थाई वारंटी होकर वांछित चल रहा था। साथ ही अंबामाता और डूंगरपुर में भी वांछित था।


