भास्कर न्यूज | जालंधर मेयर वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा तीसरी से पांचवी के लिए इंटर हाउस एनवायरमेंट और जीके की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का मकसद युवा विद्यार्थियों में जिज्ञासा बढ़ाना, दिमाग तेज करना और टीम वर्क को बढ़ावा देना था। इस के साथ ही पर्यावरण और साधारण ज्ञान के बारे में उनकी जानकारी को बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता में चारों सदन – डिकेंस सदन, कीट्स हाउस, शेक्सपियर हाउस और वर्ड्सवर्थ हाउस के प्रतिभागियों ने छह राउंड में हिस्सा लिया। जिसमें डायरेक्ट राउंड, मल्टी आप्शनल राउंड, बजर राउंड, ऑडियो-विजुअल राउंड, माइंड बोगलर राउंड और रैपिड फायर राउंड था। मुकाबले के बाद, डिकेंस हाउस विजयी हुआ, जिसे तीसरी-डी की अनन्या नैयर, चौथी-बी की ऋत्विका गुप्ता, पांचवी-सी के विराज सहगल, पांचवी-डी के रिधवान अग्रवाल ने प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीमवर्क और तेज जवाबों ने उन्हें पहला स्थान दिलाया। इसके साथ वर्ड्सवर्थ हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके विजेताओं को उनकी कामयाबी के लिए सर्टिफिकेट दिए गए। स्कूल मैनेजमेंट ने जीतने वाली टीम को बधाई दी और पार्टिसिपेंट्स की कोशिशों की तारीफ़ की।


