इंटर हाउस योग टूर्नामेंट में तेजस्वी हाउस ने जीता स्वर्ण

जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, जालंधर में कक्षा दूसरी से नौवीं के विद्यार्थियों के लिए एक अंतर-सदनीय योग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रत्येक सदन से नौ प्रतिभागी थे। कुल 36 प्रतिभागी थे। छात्रों ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन करते हुए बहुत लचीलापन, स्थिरता और कौशल का प्रदर्शन किया। तेजस्वी हाउस ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में प्रगति, समायरा, तमन्ना, तानिया, हर्षिता शामिल थीं। कैप्टन हिमांशी गुगनानी और विदुषी ने लयबद्ध जोड़ी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। ओजस्वी सदन के विद्यार्थियों यशिका,जसकीरत, यशप्रीत, रितिका, प्रणव ने रजत पदक जीता। कैप्टन यशवी और कोविदा ने आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इसी सदन से आनंदिता और प्रभनूर ने रिद्मिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मनस्वी हाउस से ताईजीन और शायरा ने आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ताईजीन एक अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं। स्कूल में पहली बार कक्षा 3 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए फेस ऑफ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज ने विद्यार्थियों को योग सीखने के लिए प्रेरित किया ताकि वे जीवन भर स्वस्थ जीवनशैली बनाए रख सकें। प्रदर्शनों का मूल्यांकन चंद्र मोहन ने किया। कार्यक्रम का संचालन रूपा बसाक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *