इंडस्ट्रियल एरिया की नाली पर हुआ अतिक्रमण, सड़क पर भर रहा पानी

इंडस्ट्रियल एरिया में नाली बनने के बाद भी बारिश होने पर सड़क पर पानी भरने लगा है। इसका एक बड़ा कारण नाली पर कब्जा होना भी है। इस मार्ग से गोकुलनगर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग आवाजाही करते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क के साथ नाली का निर्माण भी कराया गया है। इसके बाद भी बारिश में सड़क पर फिर से पानी भरने लगा है। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बनी नाली पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। बारिश का पानी कई बार 10 से 12 घंटे बाद भी भरा रहता है। मुख्य मार्ग से अंदर होने के कारण किसी की नजर भी नहीं जाती है। अभी शुरुआत में यह हाल है तो आगे क्या होगा। लोगों ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *