इंडिगो की चेन्नई-सिंगापुर फ्लाइट 4 घंटे लेट हुई:200 से ज्यादा यात्री फंसे, क्रू से बहस की; बोले- AC बंद, सांस लेने में दिक्कत हो रही

चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 24 फरवरी को तकनीकी कारणों से करीब 5 घंटे लेट हो गई। विमान में बैठे 200 से ज्यादा यात्रियों ने जानकारी के अभाव और एयर कंडीशनिंग की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में यात्री क्रू से टेक-ऑफ में देरी का कारण पूछते दिख रहे हैं। एक यात्री ने आरोप लगाया कि विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद हो रही है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एक अन्य यात्री ने कहा कि वे सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया कि यात्री 4 घंटे से अधिक समय तक विमान में बिना वेंटिलेशन और खान के बैठे रहे। इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट एक छोटी तकनीकी खराबी के कारण बे पर लौट आई थी। जांच और रखरखाव के दौरान कॉकपिट क्रू का ड्यूटी टाइम लिमिट पार हो गया, जिससे क्रू बदलना पड़ा और उड़ान में और देरी हुई। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और समय-समय पर अपडेट दिए गए। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे चेन्नई से सिंगापुर के लिए रवाना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *