इंडिगो की फ्लाइट में महिला की मौत:विमान मुंबई से वाराणसी जा रहा था; छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई

मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में 89 साल की महिला की मौत हो गई। इसके बाद विमान की महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी। उनका नाम सुशीला देवी था। वे मुंबई से फ्लाइट में सवार हुई थीं। उड़ान के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। मेडिकल इमरजेंसी की वजह से रात करीब 10 बजे विमान को चिकलथाना एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि MIDC सिडको पुलिस थाने ने जरूरी कार्यवाही पूरी कीं और विमान वाराणसी के लिए रवाना हो गया। जबकि महिला का शव छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *