इंडिगो की फ्लाइट 16 घंटे से मुंबई में फंसी:इस्तांबुल जाना था, तकनीकी खराबी से लेट; एयरलाइन बोली- रात 11:00 बजे उड़ान भरेगी

इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 16 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसी है। इससे करीब 100 पैसेंजर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गए। एयरलाइन ने माफी मांगते हुए कहा कि दूसरे एयरक्राफ्ट की व्यवस्था कर ली गई है। फ्लाइट रात 11:00 बजे उड़ान भरेगी। फ्लाइट 6E17 को सुबह 6:55 बजे तुर्किये के शहर इस्तांबुल रवाना होना था। सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट तीन बार लेट हुई। पैसेंजर्स को प्लेन में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया। इसके बाद पैसेंजर्स ने किराया वापस करने या दूसरे प्लेन की व्यवस्था करने की मांग की। एयरलाइन पर दबाव बनाने के लिए पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। पैसेंजर्स ने स्टाफ के खराब व्यवहार और सही जानकारी न देने के भी आरोप लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *