इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर चैप्टर का मतदान:800 से अधिक डॉक्टर चुनेंगे अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और महासचिव

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर में पदाधिकारियों के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में राजधानी के 800 से अधिक डॉक्टर अपने नए अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और महासचिव चुनेंगे। इस चुनाव में 2 पैनल आमने सामने है। वहीं, इस चुनाव में इस बार दलीय संघर्ष भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले 10 सदस्यीय कार्यकारिणी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई है। एक पैनल जिसका डॉ आभा जैन, डॉ किशोर झा, डॉ अशोक बजाज और डॉ दिग्विजय सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं, दूसरे पैनल से डॉ कुलदीप सोलंकी, डॉ केतन शाह और डॉ संजीव श्रीवास्तव चुनाव लड़ रहे हैं। 200 से अधिक डॉक्टरों ने किया मतदान इस चुनाव में दलीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। वही दोपहर 1 बजे तक 200 से अधिक डाक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चुनाव में सीनियर डॉक्टर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ये आमने-सामने

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *