दिव्यानी लिंडा का चयन इंडिया अंडर -17 महिला फुटबॉल टीम के लिए किया गया। झारखंड से 4 लड़कियों का चयन हुआ है जिसमें रांची जिला से सिर्फ दिव्यानी लिंडा, गुमला से अनिता, सूरजमनी कुमारी और हजारीबाग से अनुष्का कुमारी शामिल हंै। इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। एक गरीब घर की बेटी गांव से निकल कर देश के लिए खेलेगी इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ एवं स्टार वारियर्स के संरक्षक व समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, डॉ. शाहनवाज कुरैशी, समंदर लाल, अनवरल हक ( बबलू ), गुलाम रब्बानी, आशीष बोस, रेशमी तिर्की, शकील अहमद, नुरुल हक़ ने दिव्यानी को बधाई दी।


