इंडिया में चोरी मोबाइल आप खुद कर सकेंगे ऑनलाइन ट्रेस:ट्रेसिबलिटी रिपोर्ट भी देगी दिखाई, 24 घंटे का करना होगा इंतजार

देशभर में मोबाइल चोरी और स्नेचिंग के लगातार बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने ऑनलाइन ट्रेस सुविधा जारी की है। शिकायत दर्ज कराने से लेकर ट्रेस करने तक की प्रक्रिया को आसान करते हुए ऑनलाइन कर दिया है। इसके चलते इंडिया में चोरी हुए मोबाइल आप खुद ऑनलाइन ट्रेस कर सकेंगे। ट्रेसिबलिटी रिपोर्ट भी पीड़ित को दिखाई देंगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से गाइड लाइन भी जारी की गई है। ऐसे कर सकते है ऑनलाइन ट्रेस
– राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर Lost Articles Report (खोया सामान रिपोर्ट) पर जाकर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। – उसके बाद गुम मोबाइल में संचालित सिम कार्ड की टेलीकॉम कंपनी के स्टोर पर जाकर तुरंत दूसरी सिम जारी करवाएं। – 24 घंटे तक ओटीपी (OTP) सुविधा शुरू होने तक इंतजार करें। – ओटीपी (OTP) सुविधा शुरू होने के www.ceir.gov.in पर Block Stolen Lost Mobile ऑप्शन पर जाकर फार्म भरें। – पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन दर्ज शिकायत की प्रति अपलोड करें। – उसके बाद मोबाइल ऑनलाइन ट्रेस होना शुरू हो जाएगा। – कहीं पर भी ट्रेसिबलिटी रिपोर्ट पुलिस को मिलेगी। वह आप भी देख सकेंगे। – ट्रेस होने के बाद संबंधित थाने से संपर्क कर मोबाइल ले सकेंगे। – उसके बाद में CEIR पर जाकर अपने नंबर को अन-ब्लॉक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *