इंडोनेशिया में समलैंगिक जोड़े को सार्वजनिक कोड़े मारे:लोगों ने कमरे में संबंध बनाते पकड़ा था, 3 महीने से जेल में बंद थे

इंडोनेशिया के आचेह राज्य में गुरुवार को समलैंगिक समलैंगिक संबंध के आरोप में दो लोगों को सार्वजनिक तौर पर कोड़ मारे गए। इस्लामी कानून के तहत काम करने वाली एक अदालत ने इन्हें यौन संबंधों का दोषी पाया था। दोनों आरोपी एक लोकल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। इन्हें पिछले साल नवंबर में लोगों ने किराये के कमरे यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा था। इसके बाद दोनों को शरिया पुलिस के हवाले कर दिया। AFP न्यूज के मुताबिक दोनों आरोपियों को आचेह राज्य की राजधानी बांदा आचेह के पार्क में सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारे गए। इसमें रिश्ते के लिए पहल करने वाले को 82 और दूसरे को 77 कोड़े मारे गए। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया हेट क्राइम ये लोग 3 महीने से हिरासत में बंद थे, इसके मद्देनजर इन लोगों की सजा में तीन कोड़े कम कर दिए गए। इंडोनेशिया के दूसरे राज्यों से इतर आचेह में समलैंगिक संबंध अवैध हैं। जहां इस्लामी कानूनी शरिया लागू हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं इस सजा का विरोध करते हुए इसे समलैंगिक समुदाय के खिलाफ भेदभाव बताया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस सजा को हेट क्राइम बताया। ऑनलाइन जुआ खेलने के आरोप में गुरुवार को उसी पार्क में दो लोगों को क्रमशः 34 और 8 बार कोड़े मारे गए। आचेह राज्य में 2014 से समलैंगिकता संबंध पर बैन इंडोनेशिया दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया के ज्यादातर हिस्सों में समलैंगिकता अवैध नहीं है, लेकिन इसे आम तौर पर वर्जित माना जाता है। 2020 में प्यू रिसर्च के एक सर्वे में 80% इंडोनेशियाई लोगों का मानना ​​था कि समलैंगिकता को समाज द्वारा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। आचेह इंडोनेशिया में इस्लामी कानून का पालन करने वाला एकमात्र मुस्लिम राज्य है। यहां 2014 में समलैंगिकता संबंध पर बैन लगा दिया गया था। सुमात्रा द्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित इस राज्य में चोरी, जुआ और व्यभिचार जैसे अपराधों के लिए भी कोड़े मारने की सजा दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *