जालंधर |काला संघिया रोड पर सीवर जाम की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। मेन रोड पर सीवर का गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर जाम की शिकायतें नगर निगम को कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। सड़क पर लगातार गंदा पानी भरा रहने से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीवर की सफाई कर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। -कुलविंदर सिंह भाटिया, काला संघिया रोड


