​इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में नाली जाम होने से घरों के आगे भर रहा पानी

अलवर| इंद्रा कॉलोनी से कुश मार्ग मुख्य सड़क तक नालियों की सफाई नहीं होने से पानी घरों के आगे जमा हो रहा है। लोगों ने बताया कि नाली में जमा मलबा और कूड़ा नहीं निकाले जाने से पानी घरों के बाहर भरने लगा है। दो दिन पहले बनी नई सड़क भी पानी से क्षतिग्रस्त होने लगी है। छोटी नाली से बड़े नाले में पानी का निकास मलबा भरे होने से बाधित है। कुछ स्थानों पर नाली टूटी भी हुई है। लोगों ने कम से कम दो फीट तक सफाई कर मरम्मत कराने की मांग की है। -रामसिंह गुर्जर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *