इंदिरा गर्ल्स कॉलेज में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन:रिजल्ट सुधारने, अतिक्रमण हटाने की मांग पर तालाबंदी, छात्राओं ने मांगी हॉस्टल की सुविधा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इंदिरा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के साथ मंगलवार को कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गेट बंद कर सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया, सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान, सिटी कोतवाल रावेंद्र द्विवेदी बल के साथ कॉलेज पहुंचे। एसडीएम-सीएसपी ने विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान इनके बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को अपनी मांगें बताई और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने छात्रों की मांगों को लेकर प्राचार्य से चर्चा की। यह हैं मांगें इंदिरा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने स्नातक द्वितीय वर्ष के रिजल्ट में हुई गड़बड़ियों को अविलंब सुधारने, वॉशरूम समेत अन्य स्थानों पर सफाई रखने, कॉलेज में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की मांग की। उन्होंने कॉलेज का छात्रावास अविलंब शुरू कराने, छात्राओं और महिला प्राध्यापकों के साथ दुर्व्यवहार पर अंकुश लगाने, कॉलेज परिसर से 100 मीटर की दूरी तक लगने वाले ठेले हटवाने की मांग भी उठाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *